BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दिनदहाड़े खून से दहला ठाकुर पारा: दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा के ठाकुर पारा में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मामूली बात पर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी  और मृत युवक आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों दिनभर साथ घूमते रहे और एक घर में बैठकर शराब भी पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने युवक के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बच्चों के लिए भवन निर्माण और साइकिल वितरण

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले में रिश्वत और कमीशन खोरी जोरो पर , कार्यवाही का आभाव

Bhuvan Patel

भूमि पर अवैध कब्जे पर त्वरित कार्रवाई — कवर्धा में 9 हेक्टेयर संरक्षित जंगल मुक्त, चार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!