BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

चिल्फी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता नाबालिग है। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। चूंकि प्रकरण नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल परीक्षण और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है और मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी है और संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता रद्द, चार अन्य स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

Bhuvan Patel

मवेशी बाजार का ठेका अनुबंध निरस्त, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी.

Bhuvan Patel

कुएँ में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई — सीमावर्ती गांव में फैली दहशत, पुलिस जांच तेज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!