BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

राईस मिल में सेंधमारी करने वाले 05 शातिर चोर दबोचे, चोरी का चावल बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत स्थित हाडा एग्रो राईस मिल में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया चावल बरामद किया है। राईस मिल परिसर में देर रात घुसकर आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरा बंद कर वारदात को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी विक्की अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 37 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर, ग्राम सगौना थाना कवर्धा ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम हरिनछपरा औद्योगिक नगर स्थित उनके हाडा एग्रो राईस मिल में रखे चावल के ढेर में कमी दिखाई देने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में 08-09 मई 2026 की मध्य रात्रि लगभग 02:48 बजे अज्ञात व्यक्ति कैमरा बंद करते और 03:35 बजे पुनः चालू करते दिखाई दिया। जांच में पता चला कि आरोपी रात्रि के अंधेरे में मिल परिसर में घुसकर लगभग 35 से 40 कट्टा चावल पार कर गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कवर्धा पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 305(1), 331(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान राईस मिल के पूर्व हमालों और संदेहियों से सख्ती से पूछताछ की गई। तकनीकी जांच और मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया 30 कट्टा चावल बरामद कर लिया।

पुलिस ने मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिसेन नेताम पिता सुखचंद नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कूबा (बैरागपारा) थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम, हीरादास बंजारे पिता दाऊराम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुरी थाना कवर्धा, संजय चन्द्रवंशी पिता संतोष चन्द्रवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कन्झेटी थाना कुण्डा, रवि धुर्वे पिता गणेशराम धुर्वे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम घुक्सा थाना कवर्धा तथा मोतीराम मरकाम पिता चतुर सिंह मरकाम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुटेली थाना कवर्धा जिला कबीरधाम शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को 22 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

राईस मिल में चोरी की इस वारदात का खुलासा कर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल बदमाशों को कड़ा संदेश दिया है कि जिले में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीते 24 पदक, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

महाशिवरात्रि पर उपमुख्यमंत्री ने किया त्रिवेणी संगम में शाही स्नान, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

Bhuvan Patel

हाईटेंशन तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!