BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

ड्रोन से AI तक, गांव के बच्चों ने पकड़ी तकनीक की उड़ान भावना दीदी की साइंस पाठशाला में 200 विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक तकनीक के गुर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधानसभा के शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच से जोड़ने विधायक भावना बोहरा की पहल ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की पहली कार्यशाला पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला में आयोजित की गई। 5 से 9 सितंबर तक चली कार्यशाला में विद्यार्थियों ने ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी प्रिंटिंग सहित आधुनिक तकनीकों की जानकारी लेने के साथ उनके व्यावहारिक प्रयोग भी किए।

कार्यशाला में कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के आग्रह पर उन्हें भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया, जिससे कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 200 से अधिक पहुंच गई। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब रही। बस टूर के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न मॉडल और प्रयोग देखने-समझने का अवसर मिला। टेबलटॉप प्रदर्शनी के साथ STEM और फिजिक्स किट का प्रदर्शन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक किट और फिजिक्स किट के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोग करके समझाया गया।

किताबों से आगे प्रयोग आधारित शिक्षा पर जोर

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण और शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से साइंस पाठशाला की शुरुआत की गई है, ताकि गांव के बच्चे भी ड्रोन, रोबोटिक्स, AI, STEM और 3डी प्रिंटिंग जैसी तकनीकों से परिचित हो सकें।

उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रह सकती। विद्यार्थियों को प्रयोग, तकनीक और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भविष्य की तकनीकों को समझें और उनमें करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

हर साल 5 हजार विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य

भावना बोहरा ने बताया कि साइंस पाठशाला के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों के करीब 5 हजार विद्यार्थियों तक प्रतिवर्ष पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। मोबाइल लैब के माध्यम से विद्यालय-विद्यालय जाकर बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंडरिया की प्रतिभाओं को अवसर देना प्राथमिकता है। साइंस पाठशाला के जरिए विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोग करने की क्षमता और नवाचार का आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विश्व महिला दिवस पर महिला उत्थान मंडल के बहनों द्वारा संस्कृति रक्षा अभियान

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ में 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा — बच्चों के सुपोषण के लिए जनजागरूकता अभियान

Bhuvan Patel

पुलिस की ने 187 पाव देशी शराब के साथ मनोज चंद्रवंशी पर की कार्यवाही 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!