BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

इंजीनियर डे की तैयारियों को मिली रफ्तार, मानिकपुरी संयोजक और रविन्द्र शुक्ला कोषाध्यक्ष मनोनीत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन जिला कबीरधाम ने इंजीनियर डे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित कर आयोजन की रूपरेखा तय की। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन पटेल, प्रदेश सचिव विकास शुक्ला सहित ब्लॉक अध्यक्ष गण, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ संगठन को सक्रिय और मजबूत करने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इंजीनियर डे कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय करते हुए संगठन ने पीडी मानिकपुरी को संयोजक तथा रविन्द्र शुक्ला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। दोनों पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आर्थिक प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

पारंपरिक तिहारों के चलते सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजन

इंजीनियर डे 15 सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार पोला, तीज और गणेश चतुर्थी के कारण कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 25 से 30 सितंबर के बीच इंजीनियर डे कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम की अंतिम तिथि और आयोजन स्थल को लेकर आगामी तैयारियों में निर्णय लिया जाएगा।

उत्कृष्ट इंजीनियरों का होगा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिले में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले इंजीनियरों को सम्मानित किया जाएगा। उनके कार्य, योगदान और जिले के विकास में भूमिका को ध्यान में रखते हुए सम्मान के लिए चयन किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य इंजीनियरिंग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सार्वजनिक मंच पर सम्मान देना है।

निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस, नए सदस्यों पर जोर

बैठक में संगठन की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने वाले कुछ सदस्यों एवं पदाधिकारियों को लेकर भी गंभीरता से चर्चा हुई। संगठन की ओर से ऐसे सदस्यों और पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया, जिनकी गतिविधियों में अपेक्षित सहभागिता और सहयोग नहीं मिल रहा है। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय एवं जिम्मेदार पत्रकारों को नए सदस्य के रूप में जोड़ने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कहा गया कि संगठन की मजबूती के लिए पद और सदस्यता के साथ जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

प्रदेशभर के पत्रकार होंगे शामिल

इंजीनियर डे कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे सहित प्रदेशभर के पत्रकार साथियों के शामिल होने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और सामूहिक प्रयास से आयोजन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आजादी का जश्न जुए से मनाते जुआरी, पुलिस ने जंगल से किया 1.12 लाख का जब्ती

Bhuvan Patel

बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

Bhuvan Patel

“सरोवर से स्वावलंबन तक: बोड़ला में तालाब गहरीकरण बना आजीविका का आधार, महिला समूहों को मिला रोजगार”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!