कवर्धा। शहर के नवीन बाजार के आसपास तेंदुए की दहाड़ सुबह सुबह सुनाई देने की सूचना से लोगों में चिंता बढ़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नवीन बाजार के पास तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। इससे घबराए एक चाय दुकानदार ने तत्काल अपनी दुकान का शटर बंद कर दिया और अंदर चला गया।
हालांकि, घटना को लेकर अब तक वन विभाग या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है।