BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गौठान घोटाला को लेकर भाजपा ने छेड़ा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा.प्रदेश के गौठानों में व्याप्त अनियमितताओं की पोल खोलने के लिए भारतीय जनता पार्टी 20 मई से चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चला रही है जो 24 मई तक जारी रहेगा। इसी अभियान के तहत भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने आज बोड़ला मंडल के ग्राम सिंघारी, खडौदा खुर्द और खरिया की गौठानों का निरीक्षण किया। इन गौठानों में जांच के दौरान उनको न गाय मिली न चारा मिला, न पानी मिला, अन्य जो सुविधा गोठान घोषणा के समय प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया था, वो भी यहां नही पाया गया। वर्मी कंपोस्ट तो दिखा नहीं बल्कि उसे रखने के लिए जो टंकी बनाई गई है वो अत्यंत टूटी फूटी हालत में है। जिसे देखकर ये अंदाजा लग रहा है जैसे कि इनका उपयोग हुआ ही नहीं है. किसानों एवं ग्रामीणों से चर्चा करने पर बताया कि गौठान में गाय को नहीं रखने के कारण उनके खेतों का नुकसान हो रहा है। अनिल सिंह और उनके साथ उपस्थित बरसाती वर्मा, मोहन कश्यप, सुनील मानिकपुरी, हेमंत ने मौके पर मौजूद ग्रामवासियों से बात कर गौठानों की स्थिति और उसमें हुए भ्रष्टाचार पर पंचनामा भी भरा.
चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम् मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने बताया कि 20 मई से प्रारंभ इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के कम से कम 10 गौठानों का निरीक्षण करेंगे और जमीनी हाल जानकर वहां के ग्रामीणों से बात कर गौठान की असल स्थिति का पंचनामा भी तैयार करेंगे।
गौठानों में 1300 करोड़ का हुआ भ्रष्टाचार -मोतीराम
पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने भोरमदेव मंडल के ग्राम लालपुर, हाथीडोब, कांपा, खैरबना, तारो, चिखली, राजनवागांव,छपरी, लाटा और खिरसाली के गौठानों का निरीक्षण कर कहा कि सरकार गौठान के नाम से ग्रामीणों को ठगने एवं लूटने का काम कर रही है। सरकार में 1300 करोड़ का घोटाला गौठान में हुआ। इस मौके पर उपस्थित संतोष पटेल, राजेंद्र चंद्रवंशी, गुलाब साहू, प्रह्लाद पटेल और भाजपा नेताओ ने गौठानों में अव्यवस्था, निर्माण कार्य में अनियमितता और हितग्राहियों के राशि वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की 14 वें और 15 वें वित्त के पैसे का दुरुपयोग किया गया है. इस मौके पर ग्रामीणों से बात कर पंचनामा भी नेताओं ने तैयार किया।
न गाय, न पानी, न चारा, ये कैसे गौठान -रामकुमार भट्ट
प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार भट्ट ने सहसपुर लोहारा मंडल के ग्रामों का दौरा कर गौठानों का निरीक्षण किया। सोनपुर, बितलि, चंदैनी, इरिमकसा, महराटोला, बीरनपुर, सिंघनपुरी, सुरजपुरा, रक्से और बबई के गौठानों के दौरे के बाद श्री भट्ट ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण किये जा रहे है। जिसमें उचित एवं नमी नहीं है, केवल धुल मिट्टी नजर आ रही है। गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद् में भ्रष्टाचार कर मिट्टी मिलाकर किसानों को ठगा जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट खाद को जबरदस्ती किसान को बेचा जाता है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
प्रदेश सरकार की योजना गोठान नरवा गरवा घुरवा, बाड़ी धरातल में कही नजर नहीं आ रही है। यह योजना अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। गौठानो के निरीक्षण और पंचनामा तैयार करने के समय मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, योगेश साहू, लाला साहू, मुकेश सेन, परेटन वर्मा, कुलेश्वर मानिकपुरी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सारंगपुर चौक पर पकड़ी गई ज़हरीली मछली की खेप, विभाग की एक्शन में तेजी लेकिन हाट-बाजारों में अब भी जारी बिक्री

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम खारा में 20 लाख की लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Bhuvan Patel

फ्रेशर्स पार्टी में फूहड़ता रोकने कलेक्टर ने दिए निर्देश, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की शिकायत पर कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!