BP NEWS CG
अन्य

जिले के गन्ना किसानों के खाते में इस वर्ष 127.57 करोड रूपए का हुआ भुगतान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के पेराई सीजन 2022-23 में औसत रिकव्हरी 12.31 प्रतिशत
11 हजार 836 किसानां से 346822 मेट्रिक टन गन्ना की खरीदी, 385528 क्विंटल किया गया शक्कर का उत्पादन
कवर्धा, 31 अगस्त 2023। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा द्वारा पेराई सीजन 2022-23 में कुल 127.57 करोड रूपए का भुगतान कारखाना द्वारा किसानां को कर दिया गया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा पेराई सीजन 2022-23 में औसत रिकव्हरी 12.31 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो कारखाना के प्रथम पेराई सीजन 2002-03 से 20 पेराई सीजन में सर्वाधिक है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ कृषकों को एफआरपी मूल्य के अलावा अतिरिक्त रिकव्हरी एरियर्स के रूप में प्राप्त हुआ है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा पेराई सीजन 2022-23 में 11 हजार 836 किसानां से 346822 मे.टन गन्ना की खरीदी एवं पेराई कर 385528 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के एमडी श्री भूपेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कारखाना द्वारा किसानों को एफआरपी मूल्य राशि 97.85 करोड़ रूपए का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जिसके अलावा कारखाना द्वारा 9.50 प्रतिशत से अधिक रिकव्हरी आने पर रिकव्हरी एरियर्स की राशि प्रति क्विंटल 85.70 रूपए के मान से कुल राशि 29.72 करोड़ रूपए का भी संपूर्ण भुगतान कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को कर दिया गया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा में पेराई सीजन 2022-23 में कारखाना स्थापना काल से उच्चतम रिकव्हरी के मान से शक्कर का उत्पादन किया गया है।
जिले के किसानों का गन्ना फसल के प्रति बढ़ा रूझान
उन्होंने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा क्षेत्र के कृषकों के लिए वरदान साबित हुआ है। कारखाना द्वारा कार्यक्षेत्र के किसानों को 127.57 करोड़ का भुगतान कर क्षेत्र के आर्थिक उन्नति में विशेष योगदान प्रदान किया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा विगत 03 वर्षो से एफआरपी मूल्य के अलावा लगभग 69.09 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान रिकव्हरी एरियर्स के रूप में किया गया है। जिसके कारण जिले के किसानों का गन्ना फसल के प्रति रूझान बढ़ा है।

 

 

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया पुलिस का अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध कार्यवाही, धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

गांव ,गरीब ,किसान व युवा विरोधी घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है- साव

Bhuvan Patel

घर का दरवाजा तोड़कर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!