BP NEWS CG
अन्य

फर्जी आर्मी आफिसर, एनीडेस्क मोबाईल एप एवं जे.एण्ड जे. मोबाईल एप के माध्यम से की गई थी आवेदकों से ऑनलाईन ठगी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी 01) आशीष पाण्डेय, निवासी ग्राम खेढा, थाना मुंगेली से एनीडेस्क मोबाईल एप के माध्यम से 92223/- रूपये की ठगी, 02) प्रार्थी यशवंत साहू, निवासी ग्राम सुकली थाना लोरमी से फर्जी आर्मी आफिसर बनकर कम कीमत पर मोटर सायकल बेचने का झांसा देकर 33249/- रूपये की ठगी एवं 03) प्रार्थी ऐश्वर्या पाण्डेय, निवासी ग्राम करही, थाना मुंगेली से जे.एण्डजे. मोबाईल एप के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट करने पर दुगना लाभ प्राप्त होने का लालच देकर 41450/- रूपये ठगी की शिकायत साईबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल कर एवं वेबसाईट cybercrime.gov.in में लॉगिन कर ठगी के संबंध में ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराया गया, था जिस पर साईबर सेल मुंगेली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए राशि होल्ड करने संबंधी आवश्यक कार्यवाही की गई एवं प्रार्थियों को कार्यालय बुलाकर राशि के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए शिकायत जांच प्रतिवेदन माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा होल्ड राशि आवेदक के बैंक खाते में वापस सुपुर्द किये जाने हेतु आदेशित किया गया। जिसके परिपालन में साइबर सेल द्वारा संबंधित बैंक/पेमेंट गेटवे नोडल अधिकारी से मेल के माध्यम से संवाद कर होल्ड कुल राशि 119922/- रूपये आवेदकों के खाते में वापस स्थानांतरित कराया गया।
       उक्त कार्यवाही में साइबर सेल से प्र.आर. रवि कुमार जांगड़े, आर. अब्दुल रियाज़, रामकिशोर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नेशनल लोक अदालत मे 700 से अधिक प्रकरणों का किया गया निराकरण नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन

Bhuvan Patel

करोड़ों रामभक्तों के आस्था और कारसेवकों के संघर्ष का विराट स्वरूप और प्रतीक है राम मंदिर : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!