BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) ने बुधवार सुबह 7 बजे अपने कबीर निवास में अंतिम सांसे ली

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

श्रीमती माधुरी देवी शर्मा कबीरपंथ के गुरु आचार्य पंथ श्री गृन्धमिनी नाम साहेब की बड़ी बहन एवं श्री आचार्य पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब की बुआ थी

कवर्धा । कवर्धा के कबीरपारा निवासी (बहरमुड़ा वाले) श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह 7 बजे अपने कबीर निवास में अंतिम सांसे ली। वह 95 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार पूरे विधी विधान से बिलासपुर मार्ग स्थिति मुक्तिधाम में किया गया। गुरूगोसाई भानुप्रताप एवं कबीरपंथ परिवार की विशेष उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) कबीरपंथ के गुरु आचार्य पंथ श्री गृन्धमिनी नाम साहेब की बड़ी बहन एवं श्री आचार्य पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब की बुआ थी।
श्रीमती झरवाइन बाई (माधुरी देवी शर्मा) पिछले लंबे समय से अस्वस्थ्य थी। एक निजी अस्पताल एवं उनके घर पर उनका उपचार चल रहा था। उनकी इच्छा थी वह अपने घर पर ही अंतिम सांसें ले। आज सुबह 7 बजे उन्होंने अपने घर अंतिम सांसें ली। उनके दो पुत्र श्री ललित कुमार शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा है। उनके पोते श्री प्रवीण शर्मा, आलोक शर्मा, परितोष शर्मा और आषुतोष शर्मा है। श्रीमती माधुरी देवी शर्मा के निधन से कवर्धा सहित कबीरपारा में शोक की लहर है।

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले के उचित मूल्य की दुकानों में चावल की हेराफेरी, बीस तारिक की बाद खुलता है दुकान

Bhuvan Patel

युवक हत्या मामला: सीसीटीवी से खुलासा, आरोपी समीर साय गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!