BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विशेषर पटेल के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत व आतिशबाजी 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा -छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद विशेषर पटेल बुधवार को नगर पंडरिया पहुंचे।जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।नगर से पहले रौहा के पास श्री पटेल का अगवानी मोटर साइकिल रैली से किया गया।जिसके बाद हरिनाला से गांधी चौक व महामाया चौक तक रैली की शक्ल में पैदल नगर भ्रमण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।श्री पटेल का गांधी चौक व महामाया चौक में नगर व क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।इस दौरान गांधी चौक में भारी आतिशबाजी भी की गई।गांधी चौक में स्वागत पश्चात महामाया चौक में लोगों को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि गौ माता में सभी समस्याएं दूर करने की क्षमता है।हर समस्या का निदान गाय से है।उन्होंने कहा कि गाय को प्रतिदिन सुबह दो रोटी खिलाएं सभी समस्याएं दूर हो जाएगी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने का कार्य किया जाएगा।साथ ही आने वाली पीढ़ी को गौ माता से जोडने का कार्य सभी लोगों के साथ मिलकर किया जाएगा।श्री पटेल ने कहा कि गाय को गौठान के बजाय घरों तक लाया जाएगा।गाय को घर के रखना ही गौ माता का सही सम्मान है।जिसे सब मिलकर ही कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि किसान ही गाय को सही सम्मान प्रदान कर सकता है।जिनके घर गाय रखने की जगह नहीं है,वे भी गौ माता के संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।कार्य कर रहे समितियों को सहयोग कर व गौ उत्पाद का उपयोग कर हम सभी गौ संरक्षण का कार्य कर सकते हैं।कोदवागोड़ान निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविनंदन पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री पटेल की गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर विष्णु देव सरकार ने सही व्यक्ति का चयन किया है।श्री पटेल गौ सेवा का कार्य लंबे समय से कर रहे हैं।गौ उत्पाद सहित गाय के महत्व को भली -भांति समझते हैं ।श्री पांडेय ने कहा कि श्री पटेल ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।उन्हें बचपन से ही इस कार्य मे रुचि रही है।इस दौरान रघुनंदन पाठक, विजय जायसवाल,नंद यादव,चंद्रकुमार सोनी,नवल पांडेय,वीरेंद्र शर्मा,तुलस कश्यप,रामस्वरूप साहू,पद्मराज टंडन,गजपाल साहू,सुखचैन चन्द्रवंशी,कुलदीप सिंह छाबड़ा,निर्मल द्विवेदी,रविश ठाकुर,जनक चन्द्राकर,पार्षद विशाल शर्मा,अनुराग ठाकुर,लाला ठाकुर,गजपाल चन्द्राकर,गोलू ठाकुर,महेश्वर साहू,शुभम जायसवाल,वीरेंद्र ठाकुर सहित महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
लड्डू से तौला गया-अध्यक्ष बनने के बाद श्री पटेल के प्रथम नगर आगमन के दौरान व्यापारी संघ पंडरिया ने गांधी चौक में उन्हें लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया।इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी व व्यापारीगण उपस्थित थे।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कल प्रस्तुत करेगें अपने कार्यकाल का प्रथम बजट

Bhuvan Patel

नामांकन के पहले दिन नरेंद्र तिवारी पंडरिया व कवर्धा सहित 11 नाम निर्देशन पत्र वितरण

Bhuvan Patel

जनहित या जेब भरने का खेल , बरसाती नाले पर दो पुलिया, पाइप पुलिया काफी थी फिर भी 40 लाख फूंके की स्वीकृति 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!