BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़सिटी न्यूज़

कबीरधाम में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 110.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले में मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है। जिले में एक जून से 26 सितंबर तक 782.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में भी जिले में 110.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई, जिससे खेतों और जलस्रोतों को बारिश का लाभ मिला है।

कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा की स्थिति अलग-अलग रही। एक जून से अब तक पिपरिया तहसील में सर्वाधिक 1111.9 मिलीमीटर तथा कुकदूर में 1097.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कवर्धा तहसील में 827.0 मिलीमीटर, बोड़ला में 706.7 मिलीमीटर और रेंगाखार में 711.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

इसी अवधि में पंडरिया तहसील में 612.8 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा में 612.6 मिलीमीटर तथा कुण्डा तहसील में 582.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में पिपरिया में सबसे अधिक 188.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। कवर्धा तहसील में 138.7 मिलीमीटर, बोड़ला में 124.4 मिलीमीटर, कुकदूर में 99.2 मिलीमीटर, पंडरिया में 93.0 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा में 91.0 मिलीमीटर, रेंगाखार में 87.0 मिलीमीटर और कुण्डा में 64.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

लगातार हो रही बारिश से जिले में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने के साथ जलस्रोतों को भी बारिश का लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा जिले में वर्षा की स्थिति और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु  साय ने संत पवन दीवान को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

Bhuvan Patel

साहू समाज का तहसील स्तरीय होली मिलन समरोह सम्पन्न हुआ 

Bhuvan Patel

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कवर्धा, 5 हजार श्रद्धालुओं संग निकली भव्य भोरमदेव पदयात्रा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!