BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल   

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , मामला थाना कुंडा क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का है। प्राप्त लिखित आवेदन पर थाना कुंडा में धारा 75(2), 137(2), 87, 351(3) *भारतीय दंड संहिता* (BNS) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  
महिला एवं बालिका के विरुद्ध अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इस पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी महेश प्रधान द्वारा तत्काल टीम गठित की गई।  
टीम ने अपराध पंजीबद्ध होते ही घेराबंदी कर आरोपी *सतेन उर्फ जगदेव (पिता: राजेश उर्फ मोहन चंद्रवंशी, उम्र: 19 वर्ष, निवासी: अखरा, थाना कुंडा)* को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG09JP7399) को भी जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनोपज खैर लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

ऑनलाइन IPL सट्टा का कारोबार, करोड़ों का लेन-देन: 10 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से चलाते थे ऑनलाइन IPL सट्टा का कारोबार, करोड़ों का लेन-देन

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक के गृह ग्राम में मतगणना को लेकर बवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!