BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

नगरीय निकाय चुनाव को ले कर पंडरिया कांग्रेस ने किया शंखनाद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी कब द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए पंडरिया नगर पालिका से पर्यवेक्षक के रूप में नवागढ़ के पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे को नियुक्त किया । पूर्व विधायक के निर्देश पर रविवार को पंडरिया नगर पालिका की बैठक गुप्ता धर्मशाला में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई । जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षद व अध्यक्ष के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की । कांग्रेस में टिकिट की मांग को ले कर होड़ मची हुई है । सभी अपने अपने समर्थकों के साथ पर्यवेशक के पास आ कर अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की । हर वार्डों से 4 से 5 दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की । एक तरफ जहां सत्ता पक्ष की तैयारी चुनाव को ले कर कमजोर नजर आ रही है वही कांग्रेस इसी पखवाड़े में लगातार दो बैठक करके रणनीति तैयार कर रही है । बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया । सभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने की बात कही । पंडरिया नगर पालिका एस सी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है । इसकी वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई । चुनाव आचार संहिता एभी लगा नही है लेकिन कांग्रेस की तैयारी को देखकर ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस निकाय में दमखम से चुनाव लड़ेगी । 
    बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंग के कहा कि चुनाव के लिए सभी तैयार हो जाएं ,पार्टी जिसको प्रत्याशी बनाती है सब उसका काम करें । प्रदेश की भाजपा सरकार एक साल में बैक फुट में आ गई है । जनता कांग्रेस की ओर आशा भारी निगाहों से देख रही है । दावेदारों की संख्या बता रही है कि आने वाले चुनाव में पंडरिया नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । 
संगठन प्रभारी पदम कोठारी ने कहाँ कि एक ही साल में वर्तमान सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है । जनता पंडरिया पालिका में कांग्रेस की सरकार बनाने को उत्साहित है । 
जिला अध्यक्ष श्री होरीराम साहू ने कहा कि पार्टी जिसको टिकिट देगी सबको मिलकर उसका काम करना है और कांग्रेस का अध्यक्ष और पार्षद अधिक से अधिक संख्या में जिताकर लाना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है । पार्टी सिर्फ एक व्यक्ति को टिकिट देगी बाकी सभी दावेदारों को मिलकर उनका काम करना है ।
ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहां की जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे नगर पालिका में विकास कार्य को रोक दिया गया है । वर्तमान जनप्रतिनिधि भूमि पूजन करने को उत्साहित है । सिर्फ भूमिपूजन के नाम पर सभी निर्माण कार्य को रोक दिया गया । अब इसका जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी ।
     बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष राधेलाल भास्कर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत,कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीलकंठ चंद्रवंशी,पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल जी चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता पारस बंगानी, राम कुमार ठाकुर, आनंद ठाकुर व घनश्याम साहू ने सम्बोधित किया  
                 कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा ने किया ।
बैठक में अगम दास,गुरुदत्त शर्मा,दिनेश कोशरिया,खोवाराम भास्कर,शारदा सोनवानी,मनोज राजपूत,हबीब खान,रवि मानिकपुरी,अशोक चंद्रवंशी,शैलेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र यादव,राज कुमार अनंत,शिव गायकवाड़,राम कुमार गायकवाड़,सुजीत कुम्भकार,नीलू शर्मा, ममता शर्मा, पद्मिनी तिवारी,संजू तिवारी,प्रदीप यादव,श्याम लाल धुलिया, विजय मेहता,वैभव ठाकुर,संजू टन्डन,चंद्रभान टन्डन,नीलू अनन्त,गंगोत्री गायकवाड़,देव कुमारी गायकवाड़,दिलिप चंद्रवंशी,अर्जुन साहू,सरताज खान,एडवर्ड मसीह,सलीम खान,विजय सारथी, अखिलेश ठाकुर, सुजल ठाकुर,मुकेश सँवरा,आशु साहू सहित सकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिला अस्पताल में सुनने में अक्षम बच्ची की स्पीच थेरेपी—फोटो पहचान गतिविधि से हो रहा भाषा विकास

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का एक्शन मोड, बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Bhuvan Patel

नाला में मिला अज्ञात महिला का शव — रहस्यमयी हालात में मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने जांच तेज की

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!