BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

85 किसानों के नाम पर फर्जी धान खरीदी! 1.57 करोड़ के घोटाले से हड़कंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सेवा सहकारी समिति बोहराबहाल धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों रुपये के घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ है कि केंद्र में 1 करोड़ 57 लाख 21 हजार 960 रुपये का गबन किया गया है. इस मामले में समिति से जुड़े छह कर्मचारियों के खिलाफ कनकबीरा पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.
आरोपियों में सहायक समिति प्रबंधक निराकर पटेल, फड़ प्रभारी निलाम्बर पटेल, बारदाना प्रभारी दिलेश्वर पटेल, धान आवक-जावक प्रभारी दिलेश विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार पटेल और प्राधिकृत अधिकारी टीकाराम पटेल शामिल हैं. सभी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3, 5, 306(5), 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है.
जांच में पाया गया कि धान खरीदी पंजी और विभागीय वेबसाइट की जानकारी में भारी अंतर है. 85 किसानों के नाम पर 4633.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी दर्शाई गई. इसके अलावा 5071.60 क्विंटल धान की कमी भी सामने आई, जिसका मूल्य 1.57 करोड़ रुपये आंका गया है. संपूर्ण मामले में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा किया. बोहराबहाल उपार्जन केन्द्र में धान आवक पंजी में बोगस प्रविष्टियां कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अमरकंटक में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, 18 हजार श्रद्धालु हुए लाभान्वित

Bhuvan Patel

विशेषर पटेल के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत व आतिशबाजी 

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल का कुण्डा आगमन पर भव्य स्वागत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!