BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में श्रम दिवस एवं बोरे बासी दिवस का गरिमामयी आयोजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
श्रमिकों का सम्मान और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का गौरवपूर्ण उत्सव
कवर्धा
दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में 1 मई को श्रम दिवस एवं छत्तीसगढ़ी बोरे बासी दिवस का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने का भी एक प्रेरणादायी प्रयास रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बस चालकों, परिचालकों एवं सभी कार्यरत दीदी-बहनों को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा स्नेहपूर्वक टिफिन भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। यह भावपूर्ण पहल श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता का जीवंत उदाहरण बनी, जिसने विद्यार्थियों में सेवा और आदरभाव को जागृत किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन बोरे बासी का सामूहिक आयोजन किया गया। सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण ने मिलकर इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संतोषजनक अनुभव प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री ग्रेसिया फीग्रेद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमिकों के योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि—
“श्रम के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। प्रत्येक श्रमिक समाज की रीढ़ होता है। हमें उनके परिश्रम के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखना चाहिए।”
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री आशीष कुमार अग्रवाल, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इसे विद्यालय की मानवीय चेतना, सामाजिक सरोकार एवं सांस्कृतिक समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक मूल्यों की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ी संस्कृति के सम्मान को समर्पित रहा, जो भावी पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

श्री रूद्र महायज्ञ, श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह, श्री रामकथा व स्वामी रामदेव योग शिविर 7 से शंकराचार्य, रामदेव बाबा सहित पांच प्रख्यात होंगे शामिल

Bhuvan Patel

वन्दे मातरम् से जवाबदेही तक: विधानसभा में विधायक भावना बोहरा का सशक्त राष्ट्रवादी हस्तक्षेप, शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से सीधे सवाल”

Bhuvan Patel

“बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान ही मेरी दीपावली की सच्ची रोशनी है।” — भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!