BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

बड़ी कार्यवाही: आईपीएल सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपीएल सट्टा खेलने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर काली माई वार्ड स्थित राजू श्रीवास के मकान में दबिश दी गई, जहां आरोपी मुकेश देवांगन (उम्र 34 वर्ष) आईपीएल क्रिकेट मैच में हर गेंद पर दांव लगाकर सट्टा खेलाते पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नगद ₹52,240, सट्टा-पट्टी, सोनी टीवी और सेटअप बॉक्स (कीमत ₹25,000), 5 मोबाइल (कीमत ₹1,53,000) तथा एक डाटपेन सहित कुल ₹2,30,240 मूल्य का सामान जब्त किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरीजाशंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी सुशील कुमार बंछोर समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी के मोबाइल की जांच में ऑनलाइन सट्टा ID की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर अन्य सटोरियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, कवर्धा में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Bhuvan Patel

कबीरधाम में पहली बार तीन दिवसीय भोरमदेव तितली सम्मेलन का होगा आगाज 

Bhuvan Patel

तालाब का पार फोड़ लाखों का नुकसान, विरोध करने पहुंचे परिवार पर गाली-गलौज और जातिसूचक हमला; पलारी पुलिस ने सास-ससुर को दबोचा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!