BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सदगुरू कबीर साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्राकट्य दिवस पर की 20 लाख की घोषणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम घोघरा में आयोजित श्री सद्गुरू कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में सहभागिता कर संत कबीर साहेब की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने सद्गुरू कबीर साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने घोघरा मेला प्रांगण के समुचित विकास हेतु 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा, “सद्गुरू कबीर साहेब का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, समरसता और सामाजिक एकता का मार्ग दिखाता है। उनकी वाणी आज भी हर वर्ग और हर काल में प्रासंगिक है।” उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
प्राकट्य दिवस समारोह में संत-महात्माओं द्वारा कबीर वाणी और भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम में श्री मनिराम साहू, श्री क्रांति गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम कलेक्टर के आदेश का पालन नही ,मनरेगा नियमो का धज्जियां

Bhuvan Patel

मंत्री टंकराम वर्मा ने खुद साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bhuvan Patel

अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!