BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई: अवैध शराब के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक समेत 14.39 लीटर शराब जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 29 और 30 जून को तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 14.390 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना कवर्धा पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में पहले मामले में दो आरोपियों – पंकज सोनी और अर्पित श्रीवास्तव – के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब (5.580 बल्क लीटर) और एक नीली बुलेट बाइक (CG 11-AS-0559) बरामद की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹92,480 है।
दूसरे मामले में रामनगर निवासी मनोज बंजारे से 32 पौवा देशी शराब (5.750 बल्क लीटर) जब्त की गई जिसकी कीमत ₹2,560 आंकी गई।
तीसरे मामले में झलका निवासी संतानु टंडन के पास से 16-16 पौवा रोमियो और शोले ब्रांड की शराब (कुल 5.760 बल्क लीटर) और ₹360 नगद बरामद हुए, जिसकी कुल कीमत ₹3,240 है।
पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ के दौरान अन्य संलिप्त व्यक्तियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
जिला पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि अब अवैध नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जल संकट: प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से जारी बोर खनन, किसानों से वसूली और लचर निगरानी पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

पंडरिया की बेटी डॉ. अंकिता गुप्ता को राज्यपाल के हाथों मिली पीएच.डी. की उपाधि

Bhuvan Patel

जब्त वाहनों की ऐतिहासिक नीलामी: कबीरधाम पुलिस को 29 लाख से अधिक का राजस्व, अपराधियों को कड़ा संदेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!