BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासिटी न्यूज़

11 मवेशियों की क्रूर तस्करी में 8 गिरफ्तार, बड़े सरगना के नेटवर्क पर उठे सवाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कुकदुर थाना क्षेत्र में मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों से 11 मवेशियों को बरामद किया है। कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मवेशियों और तस्करी में प्रयुक्त चार वाहनों समेत कुल 31.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर की दरम्यानी रात ग्राम पोलमी क्षेत्र में मवेशियों के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। जांच के दौरान CG-28 N-5024, CG-28 N-7104, CG PN-8951 और CG-10 CC-6837 को रोककर जांच की गई। चारों वाहनों में आठ भैंस और तीन पाड़ा, कुल 11 मवेशी बिना पर्याप्त चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन करते पाए गए।

पुलिस ने तत्काल मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर चारों वाहनों को जब्त कर लिया। बरामद मवेशियों की कीमत करीब 3.40 लाख रुपये, जबकि जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 और मोटरयान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें गौशाला में दाखिल कराया गया।

कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। चार वाहनों में एक साथ 11 मवेशियों के परिवहन के पीछे केवल स्थानीय स्तर के तस्कर सक्रिय थे या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क है। आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अब तस्करी के स्रोत, गंतव्य और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़नी होंगी।

कठोर कानूनी प्रावधानों के बावजूद मवेशियों को इस तरह क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जाना भी गंभीर सवाल है। क्या आरोपियों को कानून का डर नहीं था, या किसी बड़े सरगना का संरक्षण हासिल था, इसका खुलासा पुलिस की आगे की जांच से होगा। प्रकरण की विवेचना जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पत्रकार पर जानलेवा हमला — लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निशाना!

Bhuvan Patel

दाग : अश्लील ‘ओपेरा’ को मिली अफसर की शह, वीडियो वायरल होते ही डिप्टी कलेक्टर निलंबित

Bhuvan Patel

बढ़ते अपराध पर सख्ती: तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!