BP NEWS CG
अन्य

कबीरधाम में आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित 119 विद्यार्थियों ने दिलाई ओपन परीक्षा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहें है। पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर कबीरधाम पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है। इस दिशा में कबीरधाम पुलिस द्वारा की गई पहल के परिणाम भी लगातार दिखाई दे रहे हैं। कबीरधाम पुलिस ने छह आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित वनांचल के 119 शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को ओपन परीक्षा का फार्म भरवाया था। आज छह आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित वनांचल के 119 शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षा दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षार्थियों को गांव से परीक्षा केन्द्र तक ले जाने के लिए निःशुल्क वाहन का भी व्यवस्था किया गया था।
पुलिस अधीक्षक डा अभिषेक पल्लव ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा कराए गए छह आत्मसमर्पित नक्सली करन हेमला, अनीता हेमला, मगलू वेको, राजे वेको, लिबरी कोरराम और लक्ष्मी सहित वनांचल के शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ते हुए ओपन परीक्षा का फार्म डलवाया गया है।
 नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित 119 विद्यार्थी को नि:शुल्क कोचिंग भी दी गई। एसपी ने कहा कि शिक्षा विकास का मुख्य मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के तहत आत्म समर्पित नक्सलियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए रोजगार मूलक प्रशिक्षण भी कराया गया है। उल्लेखनीय है कि नक्सल विचारधारा को अपनाकर मुख्यधारा से भटक कर वर्षों तक नक्सली संगठन का हिस्सा रहे छह नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण की राह अपनाई है और समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनविभाग द्वारा सुरक्षित जंगल सुरक्षित महुआ संकलन हेतु किया मच्छरदानी वितरण

Bhuvan Patel

07 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

Bhuvan Patel

घर में आग लगाने वाले दो सगे भाई को पुलिस ने भेजा जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!