BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खुलासा – आधी रात की चोरी का राज़फाश, दो चोर और रिसीवर गिरफ्तार, पूरा माल बरामद, अपराधियों में हड़कंप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आधी रात को हुई चोरी की वारदात का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दो शातिर चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में चोरी गया संपूर्ण माल मिल गया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने न सिर्फ अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं, बल्कि आम जनता में पुलिस की साख और विश्वास को और मजबूत कर दिया है।
यह था मामला:
दिनांक 17 अगस्त की रात 1 से 2 बजे के बीच नवीन बाजार स्थित यादव बर्तन दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने शटर की ऊपरी खिड़की तोड़कर दुकान से 12 नग इंडक्शन (₹42,000) और 4 नग स्टील पेटी व अन्य बर्तन (₹12,000) उड़ा लिए थे। कुल चोरी गया सामान लगभग ₹54,000 का था। प्रार्थी रूपचंद यादव, निवासी मठपारा वार्ड क्रमांक 11 ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तेज़ कार्रवाई में पकड़े गए चोर:
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश और थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. निलेश योगी (21 वर्ष), निवासी मिरमिट्ठी, थाना पिपरिया
2. शिवा (18 वर्ष), निवासी खूंटूपारा, रानी बगीचा लोहारा (गंडई से गिरफ्तार)
रिसीवर:
3. करीम बेग (32 वर्ष), निवासी बंदोरा, चौकी बाजार चारभाटा, थाना कवर्धा — चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार
बरामदगी: चोरी गया पूरा सामान सुरक्षित जब्त कर लिया गया है।
सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया जाएगा।
पुलिस का संदेश:
कवर्धा पुलिस ने साफ़ चेतावनी दी है कि चोरी करने वाले हों या चोरी का सामान खरीदने वाले — किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हर अपराधी को कानून के शिकंजे में कसकर ही छोड़ा जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दशरंगपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा — बाइक सवार युवक को टैंकर ने 100 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन विजय शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन परसो, उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ

Bhuvan Patel

पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 5 और पार्षद पद के लिए 19 लोगो ने खरीदा फार्म 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!