पंडरिया। जनता को प्रशासनिक सेवाएँ उनके द्वार तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई हाई स्कूल मैदान के पास नए उप तहसील भवन का शुभारंभ किया। इस उप तहसील के खुलने से नगर और आस-पास के क्षेत्रों के नागरिक भू-राजस्व, प्रमाण पत्र, नामांतरण, जमाबंदी, लगान और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाएंगे।







