BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

शीतलपानी के नर्मदा साहू पर कसा शिकंजा, संयुक्त टीम ने पकड़ा 50 बोरी अवैध धान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासनिक शिकंजा और भी कड़ा हो गया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर चल रहे सतत अभियान के तहत संयुक्त जांच दल ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम शीतलपानी निवासी नर्मदा साहू के कब्जे से 50 बोरी अवैध धान जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने शीतलपानी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। परिवहनकर्ता नर्मदा साहू से धान परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह एक भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने तत्काल धान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
इस कार्रवाई में संचालनालय खाद्य, रायपुर के सहायक संचालक श्री पंकज सेतपाल और खाद्य निरीक्षक श्री गौरव, राजस्व तथा मंडी विभाग की टीम शामिल रही। विशेष रूप से रेंगाखार नायब तहसीलदार श्री साहू एवं उनकी टीम की सतत मॉनिटरिंग और त्वरित प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रही।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्पष्ट किया है कि खरीदी सीजन के दौरान जिले की सीमाओं पर विशेष चौकसी बढ़ा दी गई है और अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया को विकास की बड़ी सौगात: विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ के छात्रावास व पुल निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला अस्पताल में पौधरोपण किया, कैंसर व हृदय रोग जांच शिविर का लिया जायजा

Bhuvan Patel

विकासखण्ड समन्वयक व डाटा एंट्री ऑपरेटर के दस्तावेज सत्यापन 11 दिसंबर को

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!