BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस सैलरी पैकेज योजना बनी संबल: कबीरधाम में दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10–10 लाख की सहायता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
शोक और संकट की घड़ी में पुलिस विभाग अपने जवानों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है—इसका सशक्त संदेश पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत आज कबीरधाम में देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में 20 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10–10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत यह सहायता न केवल आर्थिक संबल है, बल्कि विभागीय संवेदना, मानवीय उत्तरदायित्व और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के सम्मान का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह तरम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक बलौदाबाजार श्री नरेंद्र मित्तल, मुख्य प्रबंधक मुख्य शाखा कवर्धा श्री सत्येन्द्र आरख, उप प्रबंधक श्री निलय वाहने तथा सहायक प्रबंधक श्री संजय कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वर्गीय सहायक उप निरीक्षक श्री शेषनाथ चौबे के परिजनों तथा स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री अनित मंडवी के परिजनों को एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 10–10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य हुए एमओयू के तहत संचालित यह योजना कल्याणकारी स्वरूप की है। इसके अंतर्गत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले पुलिस कर्मियों की सेवाकाल में आकस्मिक मृत्यु होने पर नामांकित परिजनों को 1 करोड़ रुपये तक तथा सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और यह भरोसा दिलाना है कि उनके परिजन की सेवा, समर्पण और बलिदान को विभाग सदैव सम्मान और संवेदना के साथ स्मरण रखेगा। अंत में पुलिस अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधन ने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों पर कसी निगरानी: भाटापारा की 4 दुकानों को नोटिस, 2 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए

Bhuvan Patel

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित आरसेटी दे रहा है प्रोजेक्ट उन्नति में प्रशिक्षण।

Bhuvan Patel

योग भारतीय संस्कृति की धरोहर, जो देता है तन-मन को शक्ति : विधायक भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!