BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रक्तदान शिविर और सड़क सुरक्षा संदेश का आयोजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

सत्य, अहिंसा और मानव सेवा के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस के अवसर पर 31 मार्च 2026, मंगलवार को पंडरिया में रक्तदान शिविर एवं सड़क सुरक्षा संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जैन समाज पंडरिया एवं भारतीय जैन संघटना द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। लगातार छठवें वर्ष आयोजित इस सेवा कार्य में रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया है।

आयोजकों ने बताया कि भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए रक्तदान जैसे महादान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा। शिविर में सभी समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। जैन समाज के अध्यक्ष हरीश जैन एवं भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है। उन्होंने सर्व समाज के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि जीवन बचाने का संदेश केवल रक्तदान तक सीमित न रहे, बल्कि सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के माध्यम से भी लोगों की जान बचाई जा सके। इसी उद्देश्य से हेलमेट वितरण को अभियान का हिस्सा बनाया गया है।

इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अनुविभागीय अधिकारी श्री संदीप सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह एवं थाना प्रभारी श्री अजय सिन्हा कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान और सड़क सुरक्षा अभियान को समर्थन देंगे।

जैन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सर्व समाज का सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देंगे। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर यह आयोजन सेवा, सद्भाव और जागरूकता का संदेश देगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा के गुढ़ा सरपंच – सचिव पर विकास कार्य के राशि का दुरूपयोग , एस डी एम से शिकायत 

Bhuvan Patel

कल 194 करोड़ से अधिक की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं पांडातराई को मिली 5.40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!