BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वनांचल के अंतिम छोर तक पहुंचा “गांव चलो” अभियान, उसरवाही में सजी चौपाल और योजनाओं से जुड़ा जन-जन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम उसरवाही में भारतीय जनता पार्टी का “गांव चलो–बस्ती चलो अभियान” उत्साह और जनसंपर्क के साथ आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने गांव पहुंचकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उसरवाही में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों को बताने का माध्यम नहीं, बल्कि लाभार्थियों से सीधा संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास भी है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान से की गई। इसके बाद क्षेत्र में संगठन को मजबूत आधार देने वाले 11 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल और पार्टी के प्रतीक गमछे से सम्मान किया गया। यह क्षण गांव के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बन गया।

अभियान के अंतर्गत तय तीन प्रमुख कार्यक्रम—सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद—को उसरवाही में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव सुने गए। ग्रामीणों ने योजनाओं से मिले लाभ साझा करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में रेंगाखार मंडल के कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, आईटी सेल के जिला संयोजक विजय पाली, दीपक ठाकुर, रमन सिंह, राकेश जायसवाल, सरपंच फाग बाई, लोहारीडीह सरपंच सायन लता साहू, बूथ अध्यक्ष प्रेमलाल श्रीवास सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामीणजन शामिल हुए।

वनांचल के अंतिम छोर तक पहुंचा यह अभियान न केवल संगठनात्मक सक्रियता का संकेत है, बल्कि ग्रामीणों से सीधे जुड़कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का भी सशक्त प्रयास साबित हुआ। उसरवाही में सजी यह चौपाल संवाद, सहभागिता और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में कांग्रेस की जमीन खिसकी, नेताओं की चुप्पी और प्रशासनिक रिश्तों पर उठ रहे सवाल

Bhuvan Patel

डांस प्रतियोगिता में खूनी विवाद – नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-लोहे के वार से एक गंभीर घायल

Bhuvan Patel

वन कर्मचारियों की एकता का प्रदर्शन: परसराम चंद्राकर पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!