BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

नारद मुनि जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, कवर्धा के तत्वावधान में आयोजित नारद मुनि जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह पंडरिया नगर में अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकारों, समाजसेवियों, महिला प्रतिनिधियों, युवा संगठनों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्रदान की। समारोह का मुख्य उद्देश्य देवर्षि नारद मुनि के आदर्शों को स्मरण करते हुए निष्पक्ष, सजग और जनहितैषी पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और यह स्तंभ जितना मजबूत होगा, लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की नब्ज पहचानते हैं और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाते हैं। देवर्षि नारद मुनि को संचार और संवाद का प्रथम प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक अभिव्यक्ति उनके जीवन के मूल तत्व थे, जिनसे आज के पत्रकारों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के समर्पण और साहस की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि कृषक कल्याण परिषद के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सदस्य सुरेश चंद्रवंशी ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है। विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य को सामने लाना पत्रकारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सकारात्मक, रचनात्मक पत्रकारिता समाज में जागरूकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देती है। उन्होंने सभी पत्रकारों से तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने देवर्षि नारद मुनि के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने संवाद के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। वे केवल संदेशवाहक ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के वाहक थे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब सूचना का प्रवाह तीव्र है, तब पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे सत्य और संतुलन के साथ समाज को मार्गदर्शन दें।

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां से वे निर्भीक होकर अपनी आवाज बुलंद कर सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन संभागीय उपाध्यक्ष भुवन पटेल एवं जिला अध्यक्ष श्याम टंडन ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह आयोजन पत्रकारिता के गौरव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदनी साहु, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी महेंद्र घृतलहरे, प्रदीप गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं संगठन की ओर से प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध, राजेश मिश्रा राष्ट्रीय पार्षद,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक, संभागीय अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष टीकम चंद जैन, सहसपुर लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश छेदावी तथा बोड़ला से जगदंबिका साहु , दुजराम यादव, विकास शुक्ला पुरुषोत्तम मानिकपुरी, टिकेश्वर साहु, गुरदीप सिंह,अनीता यादव, पार्वती यादव, राजेंद्र पटेल , तोरण,बहादुर सोनी , विजेंदर सलूजा  , सूरज चंद्राकर,सूरज यादव , कुंज बिहारी सिंह भुवाल, हरेंद्र चंद्राकर , अमरजीत सिंह सलूजा , वेद नारायण तिवारी ,  विजय घृतलहरें,विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण समिति, आस्था समिति, बेजुबान सेवा समिति, भोरमदेव समिति, स्वच्छता दीदी, लखपति दीदी सहित समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला प्रतिनिधियों और युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक व्यापक स्वरूप दिया।

पूरे समारोह ने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है। देवर्षि नारद मुनि के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पत्रकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। कवर्धा में आयोजित यह आयोजन न केवल स्थानीय बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के सम्मान और उसकी प्रासंगिकता को नई ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया गांधी चौक पर बन रही चौपाटी, नेताओं की दखल से ठेकेदार परेशान

Bhuvan Patel

पंडरिया के वनांचल में धान खरीदी पर बड़ा सवाल सूखत के नाम पर कटौती या खुली लूट , आदिवासी किसान व्यवस्था के दबाव में

Bhuvan Patel

महिला के मायके पहुंचकर युवक ने धारदार दिखाया चाकू , पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!