BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापांडातराईबड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

पांडातराई के पास फोक नदी में कार गिरी, रायपुर-बिरगांव के दो युवकों की मौत, तीन घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के पांडातराई  में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पौड़ी–पांडातराई मार्ग पर पांडातराई से लगभग 2 किलोमीटर पहले फोक नदी (गढ़ाई नदिया) में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में सवार पांच लोग रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण वाहन नदी में जा गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधायक भावना बोहरा की पहल से पांडातराई को मिली 2 करोड़ 80 लाख की विकास सौगात — 52 अधोसंरचना कार्यों से बदलेगा नगर का स्वरूप

Bhuvan Patel

घटते जल स्तर पर चिंता: बिना अनुमति बोर खनन पर प्रशासन सख्त

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री का रायपुर आगमन कल , वाहन पार्किंग स्थल का सूची जारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!