BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़रायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

सिंगारपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाभी की हत्या कर दुष्कर्म का झूठा खेल रचने वाली ननंद गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

थाना स. लोहारा क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर में 3 मई 2026 को झोंकाखार खेत में मिली महिला की निर्वस्त्र लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस की त्वरित और वैज्ञानिक जांच ने चौंकाने वाला सच उजागर कर दिया।

मृतका की पहचान बेलसिया छेदैया (32) के रूप में हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि उसके साथ किसी प्रकार का दुष्कर्म नहीं हुआ था। यह पूरी घटना पारिवारिक रंजिश का परिणाम निकली। पुलिस ने खुलासा किया कि मृतका की ननंद मालती मरकाम (33) ने योजनाबद्ध तरीके से खेत में काम कर रही अपनी भाभी पर पीछे से लोहे की रपली से वार कर हत्या की।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म जैसा स्वरूप देने की साजिश रची, ताकि पुलिस का शक किसी पुरुष पर जाए और वह खुद बच सके। घटनास्थल से रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े सहित अहम साक्ष्य बरामद किए गए।

लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की सूझबूझ ने सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया के अंतिम छोर पर रुखमिदादर बेहाल: भीषण गर्मी में पानी को तरसते लोग, बिजली आज भी भगवान भरोसे

Bhuvan Patel

विकासखण्ड समन्वयक व डाटा एंट्री ऑपरेटर के दस्तावेज सत्यापन 11 दिसंबर को

Bhuvan Patel

भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता , छः साल के लिए निष्काशित 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!