BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

सड़कों पर बेसहारा गोवंश, गोवर्धन पूजा पर संरक्षण की उठी आवाज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

गोवर्धन पूजा के अवसर पर रामा गौशाला बोड़ला में धार्मिक श्रद्धा के साथ गौवंश संरक्षण का गंभीर संदेश दिया गया। गौवंश के गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आचार्य मेघानंद शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान गौसेवकों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गौमाता की पूजा कर गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में गौशाला सदस्यों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने का प्रसंग केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गोवंश, प्रकृति और जीवों की रक्षा का भी संदेश देता है। आज इस संदेश को समझने और जमीन पर उतारने की सबसे अधिक आवश्यकता है।

जिस गोवंश को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है, वही आज सड़कों और राष्ट्रीय एवं राजकीय मार्गों पर बेसहारा भटकने को मजबूर है। चारे-पानी के अभाव में गायें भूख और प्यास से जूझ रही हैं। रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठने और वाहनों की चपेट में आने से अनेक गोवंश की जान जा रही है। बीमार और घायल गायों को समय पर उपचार तथा सुरक्षित आश्रय नहीं मिल पाना भी गंभीर चिंता का विषय है। यह स्थिति गौसंरक्षण के दावों और सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती है।

गौशाला सदस्यों ने कहा कि आज गोवर्धन पूजा का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब हम प्रतीकात्मक पूजा से आगे बढ़कर किसी बेसहारा गाय के जीवन की चिंता करेंगे। प्रत्येक परिवार एक गाय के भोजन-पानी की जिम्मेदारी उठाए, सक्षम लोग उसके आश्रय और उपचार में सहयोग करें तथा सामाजिक संगठन मिलकर सुरक्षित गौ-आश्रय की व्यवस्था बनाएं, तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं और घोषणाओं के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को मिलकर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए चारा, पानी, उपचार और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करनी होगी।

अंत में नागरिकों से अपील की गई कि इस गोवर्धन पूजा पर केवल पूजा-अर्चना तक अपनी जिम्मेदारी सीमित न रखें, बल्कि कम से कम एक बेसहारा गाय को सुरक्षित जीवन देने का संकल्प लें। आज जरूरत गोवर्धन पर्वत उठाने की नहीं, बल्कि सड़कों पर भटकती और संकट से जूझती गायों को सहारा

देने की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ के चिन्हारी को मिटाने की तैयारी , विधायक आदर्श ग्राम योजना से बनाया बाउंड्री वॉल

Bhuvan Patel

झाड़-फूंक में बैठकी के दौरान हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

रामकुमार भट्ट बने भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!