BP NEWS CG
अन्य

सबमर्सिबल पम्प चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , सुखराम चंद्राकर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके खेत में लगे दो एचपी का सबमर्सिबल पम्प एवं केबल तार को दिनांक 22.07.23 के मध्य रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अप.क्र. 220/2023 धारा 379 भादस कायम कर विवेचना में लिया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका का पता तलाश हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा था, पता-तलाश दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बांधा का आशीष बघेल चोरी का पम्प एवं केबल वायर रखा हुआ है एवं बेचने के फिराक में है,सूचना पर थाना पंडरिया पुलिस टीम द्वारा तत्काल आशीष बघेल के सकुनत पर जाकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर पुलिस टीम को गुमराह कर सही जानकारी नहीं बता रहा था,जिसे कडाई से पूछताछ किया गया तो वह अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ घटना दिनांक को खेत से दो एचपी का सबमर्सिबल पम्प एवं केबल तार चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के निशानदेही पर चोरी गये विजेता कंपनी दो एचपी का सबमर्सिबल पम्प एवं केबल तार बरामद किया गया.आरोपी एवं दो अन्य नाबालिग आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फर्जी एनओसी घोटाला: पूर्व सरपंच ने निजी उद्योग को दिया फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Bhuvan Patel

कानून व्यवस्था के विरोध में मेडिकल सहित बंद

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कवर्धा हेलीपेड पर बीरन माला से हुआ स्वागत  कुमारी शैलजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी पहुंचे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!