BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

सड़क पर पड़ी मिली तेंदुआ की लाश घटना है कि दुर्घटना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छुरा/वन मंडल गरियाबंद के विभिन्न वनपरी क्षेत्र में पेड़ पौधे और जंगली जानवर अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं वन अधिकार पट्टा की लालच में हरे भरे जंगल खेत तो नहीं बना पर पट्टा जरूर मिल गया है तो वही जंगली जानवरों को अपने परंपरागत निवास से छोड़कर अपना नया निवास खोजना पड़ रहा है और वह जंगल में मनुष्यों की मौजूदगी की वजह से गांव की और कुच कर रहे हैं तो वही वन परिक्षेत्र छूरा में जंगली जानवर हाशिए पर है खास कर तेंदुआ जैसे दुर्लभ जिवो के लिए वन विभाग यहां निकम्मा साबित हो रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोगरा चरौदा मार्ग में बीती रात बीचो-बीच एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा था। तो वही विभाग का कोई कर्मचारी जब इस मार्ग से गुजर रहा था तब उसने देखकर इस विभाग का अवगत कराया अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी वाहन की ठोकर से तेंदुए की मौत हुई है इससे पहले वन परिक्षेत्र छुरा के गनबोरा गांव के आसपास के जंगल में भी ऐसे ही एक तेंदुआ की मौत वाहन ठोकर से मौत होने की बात सामने आई थी। इस प्रकार जंगल को अतिक्रमण कारियों की हाथों में सौफकर , सैकड़ो एकड़ वन विभाग की जमीन और पेड़ों की अवैध कटाई से बचाने में पूरी तरह नाकाम वन परिक्षेत्र छुरा जंगली जीवों को भी नहीं बचा पाने में नाकाम साबित हो रहा है ।केवल कार्यालय तक या सूचना देने पर ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया वाले अधिकारी है ।सरकारी डीजल जलाकर अपने समय बिता रहे हैं। तो वहीं इस वन परिक्षेत्र के कई ऐसे बीट है जहां अतिक्रमण कारियों ने पहाड़ों को भी नहीं छोड़ा है जंगल की जमीन पोल्ट्री फार्म सालों से संचालित हो रहा है।जो अधिकारी आय सभी की जेबें भरी और किसी ने भी यहां कार्यवाही की हिम्मत नहीं दिखाई ,यही वजह है।सूत्रों कि मानें तो अतिक्रमण कारियों से जमीन के बदले लाखों रुपए वसूली की बात भी सामने आई थी। जिसका ऑडियो और वीडियो भी किसी व्यक्ति के पास है।जिसमे विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारियों संलिप्त बताए जा रहे हैं। सैकड़ो एकड़ जमीन जो कभी हरे-भरे जंगल हुआ करते थे आज खेतों में तब्दील हो गया है। जिस जिस पर ग्रामीणों द्वारा पिछले दो-तीन वर्षों में शिकायत भी की गई है पर जांच और कार्यवाही शून्य है ।मौके पर अधिकारी आकर चले गए हैं और छोटे कर्मचारियों के भरोसे जांच और कार्रवाई करने की दिलासा दिला रहे हैं। अमृत तेंदुए का पोस्टमार्टम का उसे दाह संस्कार करने की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी लेने इस बारे में परिक्षेत्र अधिकारी छुरा धीरेंद्र साहू को दो बार फोन लगाया गया पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शक्कर कारखाना  संचालन के संबंध में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में किया ध्यानाकर्षण

Bhuvan Patel

रोशनी के पर्व से पहले अंधेरे में डूबा नगर—पांडातराई नगर पंचायत की बिजली कटी, जल संकट गहराई

Bhuvan Patel

फर्जी पट्टा थमाकर ग्रामीणों से वसूले 2.10 लाख, झलमला पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!