BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिंदा को कागजों में मारा: जमीन हड़पने रिश्तेदारों की फिल्मी साजिश, रिटायर्ड कर्मी को घोषित किया मृत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
फिल्मों में आपने देखा होगा कि किसी जिंदा इंसान को कागजों में मृत घोषित कर उसकी संपत्ति हड़प ली जाती है, लेकिन ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हकीकत बनकर सामने आया है। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित बसिया गांव में रिश्तेदारों ने मिलकर एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को दस्तावेजों में मृत बताकर उसकी 3 एकड़ पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया।
जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाले सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त रामगोपाल गौरहा ने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी नानी अमोला बाई की कुल 6.222 एकड़ कृषि भूमि थी, जिसमें से 3 एकड़ जमीन 1972 में नामांतरण के जरिए उनके नाम पर आ चुकी थी। 2013-14 तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन 2014-15 में अचानक जमीन का रिकॉर्ड से नाम गायब हो गया।
जांच करने पर सामने आया कि उनके ही रिश्तेदार रूपराम दुबे, बेनीराम दुबे, बिहारीलाल दुबे और निर्मला ने उन्हें कागजों में मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कोर्ट से आदेश भी हासिल कर लिया, जिससे विवादित जमीन उनके नाम पर दर्ज हो गई। फिलहाल वे उस जमीन पर कब्जा करके खेती कर रहे हैं।
सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की और चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला न केवल एक व्यक्ति की जमीन हड़पने का है, बल्कि सिस्टम की खामियों को भी उजागर करता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया में मूक प्राणियों की मसीहा बनी टीम बेज़ुबान, 7 वर्षों से घायल पशुओं की सेवा में जुटे सुमीत तिवारी की टीम

Bhuvan Patel

आयुषी छाजेड़ कल बनेंगी साध्वी: आष्टा में वर्षीदान का वरघोड़ा निकला; मानस भवन में होगा समारोह

cradmin

चक्रीय निधि घोटाला: जरूरतमंदों की जगह रसूखदारों को बांटा गया ऋण, करोड़ों की वसूली अटकी , विभागीय अफसर मौन 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!