BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई : नाबालिग सहित तीन झपटमार गिरफ़्तार – लूटी गई सोने की पत्तियाँ व बाइक बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
ग्राम दुल्लापुर थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र में महिला से गले की सोने की पत्तियाँ झपटने की घटना का कबीरधाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की पत्तियाँ एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसायकल भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह व उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
झपटमारी की वारदात और पुलिस की सख़्ती
दिनांक 22 मई 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे ग्राम दुल्लापुर निवासी महिला अपनी दुकान पर कार्य कर रही थी। तभी तीन युवक लाल रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसायकल से आए और खरीदारी के बहाने रुकने के बाद महिला के गले से सोने की लॉकेट की पाँच पत्तियाँ झपट कर फरार हो गए। इस पर थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 09/2025, धारा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
24 घंटे में पहला आरोपी पकड़ा गया
23 मई को पुलिस ने पहले आरोपी संदीप डाहिरे (उम्र 21 वर्ष, निवासी नवागांव हटहा) को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मोटरसायकल (CG 09 JS 8380) जब्त की।
धान के खेत में छिपा था आरोपी, टीम ने दबोचा
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने 26 मई को फरार आरोपी भारत बंजारे की लोकेशन ट्रेस की। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह धान के खेत में जाकर छिप गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
नाबालिग आरोपी को कोरबा से पकड़ा गया
भारत बंजारे के सहयोगी तीसरे आरोपी (नाबालिग) की लोकेशन कोरबा में मिली, जिसे 26 मई को गिरफ्तार कर थाना तरेगांव लाया गया। पूछताछ में उसने झपटे गए दो सोने की पत्तियाँ (कीमत लगभग ₹6,000) पेश कीं। सभी बरामदगी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से ले जाई जा रही 38 किलो चांदी जब्त, कीमत 40 लाख से अधिक

Bhuvan Patel

पुलिस पूछताछ के बाद युवक ने की आत्महत्या, मां ने प्रधान आरक्षक पर लगाया रुपये मांगने का आरोप, हेड कांस्टेबल लाइन अटैच …

Bhuvan Patel

महिलाओं की आत्मनिर्भरता और बेटियों के सुनहरे भविष्य का आधार बनी महतारी वंदन योजना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!