BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

2.5 करोड़ की साइबर ठगी: कबीरधाम पुलिस ने गिरोह के दूसरे सदस्य को किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में टीम रायगढ़ रवाना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में साइबर अपराध की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें अब तक 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी सामने आई है। मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 28/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 317(4), 318(2), 61(2), एवं 111(3) के अंतर्गत एक संगठित साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जांच के दौरान सामने आया है कि यह गिरोह ठगी के लिए योजनाबद्ध तरीके से बैंक खातों, एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था।
प्रकरण में पहली गिरफ्तारी 07 जून 2025 को नामदेव साहू के रूप में हुई थी। पूछताछ में उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी सत्यनारायण दुबे को 08 जून को गिरफ्तार किया। दुबे पर आरोप है कि उसने अन्य लोगों के माध्यम से बैंक खाता, एटीएम कार्ड और संबंधित मोबाइल नंबर ठगी के लिए उपलब्ध कराए।
अब इस गिरोह से जुड़े तीसरे आरोपी की पहचान भी कर ली गई है, जो ठगी की श्रृंखला में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उसकी खोजबीन के लिए कबीरधाम साइबर सेल की एक टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के कार्यप्रणाली में आपसी तालमेल और संगठित तरीके से काम करने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। इसी आधार पर मामले में संगठित अपराध की धारा 111(3) बीएनएस और आपराधिक षड्यंत्र की धारा 61(2) बीएनएस को भी जोड़ा गया है।
गिरोह द्वारा साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराना, ठगी की राशि में कमीशन बांटना, खाते को होल्ड करवाना और उसमें दर्ज मोबाइल नंबर बदलवाने जैसी गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं। ये सभी क्रियाएं एक गहरी और योजनाबद्ध आपराधिक साजिश की ओर इशारा करती हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मनरेगा के कार्यो में निर्धारित मापदंड का पालन नहीं, नोटीस जारी , स्थानांतरित कर्मियो का कार्यमुक्त नही

Bhuvan Patel

शाला गुंझेटा में पहूंची थर्ड पार्टी आंकलन टीम – शतप्रतिशत विद्यार्थी रहे उपस्थित

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क कर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों से की मुलाकात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!