BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डीपीएस कवर्धा में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष आयोजन, छात्रों ने लिया ‘हरित संकल्प’

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में “Ending Global Plastic Pollution” थीम पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ग्रीन हाउस के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर प्रभावशाली प्रार्थना, लघु नाटक, अंग्रेज़ी भाषण और कविता पाठ के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला तथा ‘ग्रीन प्लेज’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विद्यालय में सह-पाठयक्रम गतिविधियों (CCA) के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण भी आयोजित किया गया। कक्षा 6 के छात्रों ने स्थानीय डाकघर, कक्षा 7 ने राइस मिल, तथा कक्षा 8 ने ग्राम पंचायत कार्यालय का दौरा कर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना के साथ-साथ सामाजिक एवं प्रशासनिक समझ को भी विकसित करना था। प्राचार्या ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

टीकाकरण के बाद नवजात की मौत से जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिलें में 6 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा का होगा आयोजन

Bhuvan Patel

देश में नंबर-1 रिकवरी, ज़मीन पर ज़ीरो भुगतान! पुरस्कारों से लदा सरदार पटेल शक्कर कारखाना किसानों के लिए बना आर्थिक कब्रगाह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!