BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

8 साल बाद डॉक्टर दंपति हत्याकांड का खुलासा — ड्राइवर निकला कातिल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस की सतर्कता, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से मिला सनसनीखेज़ सच
कवर्धा
कबीरधाम जिले के बहुचर्चित डॉक्टर दंपति हत्याकांड (प्रकरण क्र. 80/2017) का पुलिस ने 8 साल बाद सनसनीखेज़ खुलासा कर दिया है। वर्ष 2017 में घटित इस रहस्यमयी दोहरे हत्याकांड में डॉक्टर गणेश सूर्यवंशी और उनकी पत्नी डॉ. उषा सूर्यवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

प्रारंभिक जांच के बाद वर्षों तक यह मामला अंधकार में रहा, लेकिन हाल ही में राजनांदगांव रेंज के आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य (IPS) और एसपी श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, मनोवैज्ञानिक विश्लेषण और गहन पूछताछ के जरिए आरोपी सत्यप्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
सत्यप्रकाश कभी डॉक्टर दंपति का ड्राइवर था और पैसे के लेन-देन को लेकर वह उनके घर पहुंचा था। उसी दौरान घरेलू झगड़े का साक्षी बना और फिर हालात कुछ ऐसे बने कि डॉक्टर की हत्या करने के बाद उसने खुद भी डॉक्टर की जान ले ली।

पुलिस ने इस अंधे कत्ल की परतें खोलते हुए न केवल आरोपी की शिनाख्त की, बल्कि घटनास्थल, मोबाइल रिकॉर्ड्स और व्यवहार विश्लेषण से पूरी सच्चाई उजागर की। आरोपी ने 14 घंटे की गहन पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।

इस केस के खुलासे में सहयोग करने वालों के लिए आई जी द्वारा तीस हजार और कवर्धा पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार कुल मिलकर  40 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
यह सफलता पुलिस की विवेचना क्षमता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसने कबीरधाम को अपराधमुक्त करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मंत्री टंक राम वर्मा की निजी स्थापना में बड़ा फैसला: निज सहायक की संविदा सेवा तत्काल समाप्त

Bhuvan Patel

कबीरधाम के जंगलों में दिखने लगा भेड़ बकरियां , विभागीय संरक्षण की उम्मीद

Bhuvan Patel

हरितिमा कवर्धा स्थापना दिवस पर पलक साहू ने ड्राइंग प्रतियोगिता में मारी बाजी, डीपीएस कवर्धा का नाम रोशन”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!