BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम को मिली सिटी स्कैन यूनिट की सौगात, जिला अस्पताल में शुरू हुई सेवा – अब नहीं जाना पड़ेगा रायपुर-बिलासपुर, मरीजों को जांच में बड़ी राहत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जिला अस्पताल कवर्धा में अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा का शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस यूनिट के शुरू होने से जिले के मरीजों को अब महंगे निजी जांच केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें रायपुर, बिलासपुर या दुर्ग-भिलाई जैसे बड़े शहरों तक नहीं जाना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सुविधा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जैसे अपेक्षाकृत पिछड़े जिले में उच्चस्तरीय जांच सुविधाओं की शुरुआत राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सेवा केवल एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए आर्थिक राहत और जीवन रक्षा का साधन है। उन्होंने बताया कि इसमें अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे तेज, सटीक और सुरक्षित जांच संभव हो सकेगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य सेवा की मजबूती के लिए जिले में हाल ही में 38 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपचार की पहुंच और गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
सीटी स्कैन का उपयोगिता
अब मरीजों को मस्तिष्क, फेफड़े, पेट, आंत, हड्डी या अन्य अंगों की गहन जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

गंभीर एक्सीडेंट, स्ट्रोक या कैंसर जैसी बीमारियों के प्रारंभिक निदान में यह तकनीक अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
इससे समय की बचत होगी और इलाज जल्द शुरू हो सकेगा।
इस लोकार्पण अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

जिला अस्पताल कवर्धा में सिटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ न केवल कबीरधाम बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी राहत की खबर है। यह सुविधा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है, जिससे गरीब, जरूरतमंद और ग्रामीण अंचलों के मरीजों को समय पर और सस्ती जांच उपलब्ध हो सकेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में ‘कॉमर्शियल ठगी’!

Bhuvan Patel

शराबी पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटी का रेता गला फिर खुद पिया जहर

Bhuvan Patel

पांडातराई हादसा: विधायक बोहरा ने दिखाई मानवता, घायल को पहुँचाया अस्पताल – मगर वीरेंद्र कुंभकार ने तोड़ा दम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!