कवर्धा , ऑनलाइन ठगी के मामलों में जहां लोगों की रकम वापस मिलना मुश्किल होता है, वहीं कबीरधाम पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साइबर सेल कबीरधाम ने अब तक 97 प्रकरणों में करीब 40 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए हैं।
यह काम पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा साइबर सेल डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर की देखरेख में किया गया।
गृह मंत्रालय के सायबर पुलिस पोर्टल (Citizen Financial Fraud Reporting Tool) और टोल-फ्री नंबर 1930 की मदद से ठगी की गई रकम को तुरंत होल्ड कर वापस दिलाया गया।
उक्त कार्य में निरीक्षक महेश प्रधान, सउनि चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक आकाश राजपूत, मनीष कुमार, शिवम् मण्डावी, अजय यादव और उपेन्द्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा:“ऑनलाइन ठगी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जितनी जल्दी सूचना देंगे, उतनी जल्दी आपकी मेहनत की कमाई बच सकेगी।”
साइबर ठगी से बचाव के आसान उपाय
-
अनजान कॉल, लिंक या ईमेल पर भरोसा न करें।
-
ओटीपी, पिन, पासवर्ड किसी को न बताएं।
-
बैंक/सरकारी संस्थाएं कभी फोन पर जानकारी नहीं मांगतीं।
-
सिर्फ सुरक्षित वेबसाइट और ऐप पर ही खरीदारी करें।
-
पब्लिक वाई-फाई पर लेन-देन न करें।
ठगी हो जाए तो तुरंत करें
-
1930 नंबर पर कॉल करें।
-
नजदीकी थाने या साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराएं
-
बैंक को तुरंत सूचना दें।
-
पासवर्ड बदलें और जांच में सहयोग करें।



