BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव अभ्यारण्य में तितलियों का संगम — तीन दिवसीय “तितली सम्मेलन 2025” से संरक्षण और संवर्धन को नई उड़ान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
प्राकृतिक जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन की दिशा में एक अनूठी पहल के रूप में भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा में तीन दिवसीय “तितली सम्मेलन 2025” (द्वितीय संस्करण) का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग की उस दूरदर्शी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है — “प्रकृति के सूक्ष्म दूत” मानी जाने वाली तितलियों के संरक्षण, संवर्धन और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देना।

वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से 450 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से चयनित 41 प्रतिभागी अभ्यारण्य के छह निर्धारित मार्गों पर तितली सर्वेक्षण करेंगे। प्रतिभागियों को प्राकृतिक आवासों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की पहचान, वर्गीकरण और दस्तावेजीकरण का प्रशिक्षण भी मिलेगा।

सम्मेलन का शुभारंभ 10 अक्टूबर को भव्य स्वागत और “तितली तिहार” के प्रतीकात्मक पौधारोपण के साथ होगा।
11 अक्टूबर को फील्ड सर्वेक्षण तथा
12 अक्टूबर को चिल्फी में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा,
जहाँ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह आयोजन न केवल तितलियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय समुदायों को भी पर्यावरण जागरूकता, इको-टूरिज्म और सतत विकास की दिशा में प्रेरित करेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा शहर में पकड़ाया एक आरोपी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब 

Bhuvan Patel

सड़क हादसे में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 

Bhuvan Patel

गौर (बायसन) के करेंट से शिकार पर गिरी गाज — वनरक्षक प्रेमचंद धृतलहरे निलंबित, वनमंडलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!