BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

सीजी-टेट के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: 1 फरवरी को 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीजी-टेट) 2026 के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आगामी 1 फरवरी 2026 को व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले के कुल 7020 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने केंद्राध्यक्षों एवं ऑब्जर्वरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा व्यापम के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला कर्मचारियों की अनिवार्य तैनाती की जाए। सभी केंद्रों पर फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूर्ण रूप से लागू रहे तथा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित किया जाए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों की दीवारों पर कोई शैक्षणिक सामग्री न हो। प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी, पर्याप्त प्रकाश, विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध रहे। उड़नदस्ते एवं नोडल अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर जिला कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।

अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र के माध्यम से किया जाएगा तथा परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व सघन जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

परीक्षा के लिए जिले में प्रथम पाली में 14 एवं द्वितीय पाली में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से 5:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर सहित सभी केंद्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार — चाकू, लोहे की रॉड और डंडे से किया था हमला, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bhuvan Patel

पूर्व विधायक के भाई की लाश जंगल में मिली, 23 दिन से थे लापता – हत्या की आशंका, पुलिस पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

7 तारीख का आदेश सिर्फ कागजों में! पंडरिया विकासखंड में एक भी उचित मूल्य दुकान में नहीं मना चावल उत्सव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!