BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

70 लाख की धान हेराफेरी: खरीदी प्रभारी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

थाना कुण्डा क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र पेण्ड्रीकला में 70,43,200 रुपये की हेराफेरी का बड़ा खुलासा हुआ है। विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान दर्ज 23,319.20 क्विंटल खरीदी के विरुद्ध भौतिक सत्यापन में 2,272 क्विंटल धान कम पाया गया। जांच में तौल पत्रक व रजिस्टर में कूटरचना कर अमानत में खयानत करने की पुष्टि हुई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शिकायत पर पुलिस ने खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज किया। पूछताछ में रिकॉर्ड में हेराफेरी स्वीकारने के बाद 26 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक विमल लावनिया के नेतृत्व में टीम ने की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया मोहगांव–छांटा–कोको सड़क निर्माण का भूमिपूजन, शिक्षा–सुविधाओं सहित कई विकास कार्यों की घोषणा

Bhuvan Patel

वोट डालने जाते समय 18 प्रकार के दस्तावेज ले जाना न भूले

Bhuvan Patel

आगजनी–तोड़फोड़ कांड: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, अब तक 199 आरोपी जेल में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!