BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

महिला आरक्षण पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल का निंदा प्रस्ताव, “जुमला राजनीति” का लगाया आरोप

IMG-20260429-WA0026
previous arrow
next arrow

कवर्धा नगर पालिका परिषद के कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ कड़ा निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में भाजपा पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर “जुमला राजनीति” करने और आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया गया।

बैठक में वॉर्ड क्रमांक 16 की पार्षद रूबी सिंह द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए पार्षदों ने कहा कि संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने जनगणना और परिसीमन का हवाला देकर आरक्षण टालने को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन भाजपा सरकार इसे लागू करने में गंभीरता नहीं दिखा रही। शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर भाजपा सिर्फ बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर अधिकार देने से बच रही है।

ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी और नेता प्रतिपक्ष भीखम कोशले ने भी भाजपा पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्षद दल ने चेतावनी दी कि यदि महिला आरक्षण को शीघ्र लागू नहीं किया गया तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।

बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष बिनु तिवारी, पार्षद धनकुंवर गोप, सीता धुर्वे, संतोष यादव, गोपाल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सहसपुर लोहारा में 10 दिसंबर को स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन 

Bhuvan Patel

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी अपराध की वजह: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट की कड़ी धाराएं लागू

Bhuvan Patel

पांडातराई हादसा: विधायक बोहरा ने दिखाई मानवता, घायल को पहुँचाया अस्पताल – मगर वीरेंद्र कुंभकार ने तोड़ा दम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!