BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

श्रावण के दूसरे सोमवार पर नवापारा में आस्था की बयार, सूरज चंद्राकर ने कराया प्रसाद वितरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 पेंड्रीकला अंतर्गत नवापारा स्थित शिव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस अवसर पर पत्रकार सूरज चंद्राकर ने अपनी बहन स्वर्गीय दुरौरिना चंद्राकर की स्मृति में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए प्रसाद के रूप में केले का वितरण कराया। यह आयोजन उनके द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है।

नवापारा के शिव मंदिर में पहुंचे रापा बोल बम कांवड़िया समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा नारियल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सूरज चंद्राकर द्वारा सभी श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

सूरज चंद्राकर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज युवा वर्ग धार्मिक, सामाजिक और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभा रहा है। सुख-दुख के अवसरों के साथ धार्मिक आयोजनों में भी युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

स्वर्गीय दुरौरिना चंद्राकर की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम क्षेत्र में सेवा और श्रद्धा की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। आयोजन में पिता श्री कुशल चंद्राकर, जय जगन्नाथ बद्रीनाथ बैजनाथ बोल बम समिति रापा, गायत्री मंदिर के अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, तारकेश्वर, नकुल, राहुल, मुकेश, बबलू, हरणन, रामवतार, महेश, रमेशुर, मोहन, दिना, परसोत्तम, अशोक, नरेंद्र, पेखन, रिंकु, हिमांशु, कमलेश, मनोज सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नशे ने ली दो जिंदगियां: अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Bhuvan Patel

महिला के मायके पहुंचकर युवक ने धारदार दिखाया चाकू , पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

विधानसभा में गूंजी आदिवासी अस्मिता की आवाज: भावना बोहरा ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का किया जोरदार समर्थन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!