भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर एवं एनएससी फाउंडेशन के प्रायोजन तथा सकल जैन श्री संघ एवं भारतीय जैन संघटना पंडरिया-कवर्धा के सहयोग से जैन भवन पंडरिया में दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंडरिया ब्लॉक के 61 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल और 23 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
एक साथ 84 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। आयोजकों ने बताया कि पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग करना है। क्षेत्र में इस तरह का सामूहिक वितरण कार्यक्रम पहली बार आयोजित होने की बात कही गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी अजय सिन्हा, देवेन्द्र गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुमित तिवारी सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में भारतीय जैन संघटना के डॉ. अतुल जैन, अमित बरडिया, जयपुर से अरविंद मीणा एवं वीरेन्द्र चौधरी का सहयोग रहा।
व्यवस्था में भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष प्रणय जैन, सचिव श्रेयांस जैन, कोषाध्यक्ष श्रेयांस जैन, अमित जैन, महिला शाखा अध्यक्ष लीला देवी जैन, सचिव मधु डाकलिया, श्री संघ अध्यक्ष हरीश जैन सहित ललित जैन, संतोष डाकलिया, महेन्द्र डाकलिया, अशोक लोढ़ा, रोशन जैन, रूपेश जैन, दीपक जैन एवं अन्य सदस्यों की भूमिका रही।