BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा की बीरन माला ने बेंगलुरु में बनाई पहचान, बैगा हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले के वनांचल में संजोई गई बैगा समुदाय की पारंपरिक कला अब बेंगलुरु तक अपनी पहचान बना रही है। जिले की बैगा महिला उद्यमी श्रीबाई बैगा अपने हाथों से तैयार पारंपरिक बीरन माला और अन्य आभूषणों का प्रदर्शन अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में कर रही हैं। उनकी यह सहभागिता न केवल बैगा समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिला रही है, बल्कि पारंपरिक हुनर को आजीविका और महिला उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। खास बात यह है कि बेंगलुरु तक का उनका सफर पहली रेल यात्रा भी है।

पारंपरिक बीरन माला में झलकती बैगा संस्कृति

बैगा समुदाय अपनी विशिष्ट परंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक ज्ञान के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) में शामिल इस समुदाय की विरासत को सहेजने में श्रीबाई बैगा अपने हुनर के माध्यम से योगदान दे रही हैं। उनके हाथों से तैयार बीरन माला और पारंपरिक आभूषणों में स्थानीय शिल्पकला तथा बैगा संस्कृति की झलक दिखाई देती है। बिरन के माध्यम से वे अपने पारंपरिक कौशल को आजीविका से जोड़कर आगे बढ़ रही हैं।

पहली रेल यात्रा से राष्ट्रीय मंच तक का सफर

श्रीबाई बैगा के लिए बेंगलुरु पहुंचना केवल एक शहर से दूसरे शहर तक की यात्रा नहीं, बल्कि अपने हुनर को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर है। पहली बार रेल यात्रा कर बेंगलुरु पहुंचीं श्रीबाई अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में अपने हस्तनिर्मित आभूषणों का प्रदर्शन कर रही हैं। इस मंच के माध्यम से उन्हें अपने उत्पादों की विशेषता लोगों तक पहुंचाने, संभावित ग्राहकों से जुड़ने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है।

बिरन से पारंपरिक हुनर को मिल रहा आजीविका का आधार

बिरन पारंपरिक ज्ञान, आदिवासी हस्तशिल्प और स्थानीय कौशल को आजीविका एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने की पहल है। इसके माध्यम से पारंपरिक शिल्प से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है। श्रीबाई बैगा की सहभागिता इस बात का उदाहरण है कि स्थानीय स्तर पर संरक्षित पारंपरिक कला को उचित मंच मिलने पर व्यापक पहचान दिलाई जा सकती है।

महिला उद्यमिता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा

श्रीबाई बैगा की यह उपलब्धि बैगा समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही आदिवासी महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की संभावनाओं को भी सामने लाती है। पारंपरिक आभूषणों के निर्माण और प्रदर्शन के माध्यम से वे अपने कौशल को आजीविका का आधार बना रही हैं। उनका यह सफर वनांचल की उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जिनके पास पारंपरिक हुनर तो है, लेकिन उसे व्यापक पहचान दिलाने के अवसर सीमित हैं। कवर्धा की बीरन माला का बेंगलुरु तक पहुंचना स्थानीय कला, महिला उद्यमिता और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में जल जीवन मिशन बना ‘जी का जंजाल’, पाइपलाइन टूटी, टंकी शोपीस बनी – ग्रामीण बेहाल”

Bhuvan Patel

महिलाओं को महतारी वंदन और बुजुर्गों, दिव्यांगों को पेंशन की राशि पंचायत में ही मिलेगी

Bhuvan Patel

नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार — पुरानी रंजिश पर की गई युवक की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!