बैगा, ओडिसी नृत्य, पंडवानी के साथ स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
कवर्धा, 20 मार्च 2023। सतपुड़ा पर्वत की मैकल पहाडी श्रृखलाओं से घिरे सुरम्यवादियों में स्थिति ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के प्रांगण में वर्षो से आयोजित हो रहे भोरमदेव महोत्सव की परंपरा को कायम रखने जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलित कर वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान भोरमदेव की पूजा अर्चना और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध मंदिरों और आदिवासी बैगा समाज के पुजारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंच पर बुढ़ा महादेव मंदिर के पुजारी श्री मनहरण दुबे, मां दन्तेश्वरी मंदिर के पुजारी श्री अजय राजपूत, मां चण्डी मंदिर के पुजारी श्री तिहारी चन्द्रवंशी, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी श्री चन्द्रकिरण तिवारी, ग्राम कामठी पंण्डरिया के श्री परसराम मरकाम और ग्राम भुरसीपकरी बोड़ला के श्री लमतू सिंह बगदरिया, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, डीएफओं श्री चुड़ामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।








