BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तरेगांव जंगल में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन, महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं का हुआ सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल स्थित परियोजना कार्यालय परिसर में 08 मार्च 2026 को वृहद महतारी वंदन सम्मेलन शिविर एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर का अनावरण कर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने ऑनलाइन माध्यम से  मुख्यमंत्री के वृहद महतारी वंदन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उद्बोधन को भी सुना। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ ही महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह धुर्वे, मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, जनपद सदस्य लाला धुर्वे, रमेश मेरावी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तुलसी सुरखिया, सरपंच शिवनाथ मेरावी (तरेगांव जंगल), नेहरू गढ़ेवाल (दुर्जनपुर), रामसिंह बैगा (कुकरापानी), मंडल उपाध्यक्ष OBC मोर्चा तिहारी साकत, वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजराम जैन,  दिलीप नायक सहित घुरुवा नागेश, बुधारी श्याम, रामप्रसाद मेरावी, दर्शन यादव और गणपति यादव उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण, योजनाओं के लाभ और समाज में उनकी भूमिका को लेकर प्रेरित किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अवैध वृक्ष कटाई और वन भूमि पर कब्ज़ा – वन विकास निगम की त्वरित कार्रवाई, पांच आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में

Bhuvan Patel

रेल हादसे में चरवाहा महिला और 16 मवेशियों की मौत! रेल सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल”

Bhuvan Patel

खेती की आड़ में जंगल का सफाया! इमरती लकड़ी की तस्करी चरम पर, वन विभाग मौन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!