BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरबलौदा बाजार

महंगाई व गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

बलौदाबाजार। बढ़ती महंगाई और घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता, विशेषकर गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों के दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण कर जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आना गंभीर विषय है। इस मामले में भाजपा से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आने पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। नेताओं का कहना है कि यदि पूरे प्रदेश में निष्पक्ष जांच कराई जाए तो अवैध गतिविधियों से जुड़े कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए और घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आम जनता को राहत नहीं मिली तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, विधायक संदीप साहू, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“सखी” वन स्टॉप सेंटर में 09 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक आवेदन का अवसर

Bhuvan Patel

2000 रु की नोटबंद करना नोटबंदी की असफलता का प्रमाण– गौतम शर्मा मोदी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में असफल फिर 2000रु का नोट बंद कर कर रही है आम जनता को परेशान

Bhuvan Patel

कबीर जयंती 22 जून के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!